27 अप्रैल 2019 - 12:57
पुतिन और किम ने एक दूसरे को चमकती तलवारों के साथ ऐसा किया गिफ़्ट दिया कि जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

उत्तर कोरिया के नेता कम जोंग उन ने गुरुवार को रूस की अपनी पहली यात्रा के दौरान जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ उपहार स्वरूप हथियारों का आदान प्रदान किया तो अपने देश की ताक़त के बारे में बात की।

रूस के राष्ट्रपति ने उपहार देने वाले पारंपरिक समारोह के दौरान, अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष को हाथों से बने सोने के मुलम्मे वाले ग्लासों का एक सेट दिया।

लेकिन पुतिन के जिस उपहार ने सबका ध्यान अपनी ओक खींचा, वह रूस ख़ंजर था, जिसे उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता को उपहार स्वरूप प्रदान किया।

रूसी परंपरा के अनुसार, जब किसी को तेज़ धारदार हथियार दिया जाता है तो किसी अशुभ घटना को टालने के लिए उसके साथ भी कुछ दिया जाता है, इसीलिए रूसी राष्ट्रपति ने तलवार के साथ एक सिक्का भी किम को दिया।

उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को उत्तर कोरिया की तलवार तोहफ़े में दी, उस सिक्के के साथ जो पुतिन ने उन्हें दिया था।

इस अवसर पर किम ने कहा, यह उपहार हमारी शक्ति और मेरी और हमारे लोगों की आत्मा का प्रतिबिंब है।